आसनसोल के ईस्माइल इलाके के सोपन काली मंदिर में चोरी का प्रयास महिला को पुलिस ने लिया हिरासत में
1 min readआसनसोल
:आसनसोल दक्षिण विधानसभा अंतर्गत इस्माइल इलाके में एक बेहद प्राचीन काली मंदिर है जिसे सभी सोपेन की काली मंदिर के नाम से जानते हैं। आज इस मंदिर में एक चोरी के प्रयास की घटना घटी मंदिर के पुरोहित सोपेन चक्रवर्ती ने बताया कि आज सवेरे एक महिला उनके मंदिर में आई थी उन्होंने कहा कि उनके साथ उन्हें कुछ पारिवारिक मुद्दे पर बात करनी है तो वह बाद में फिर से आएंगी। उसे महिला ने बताया कि वह मोहशीला में रहती हैं और वह बाद में फिर सेआएंगी। वह बाद में आई और मंदिर के पुरोहित सोपेन चक्रवर्ती को बातों में उलझा दिया इधर मंदिर के पुरोहित दूसरे काम में व्यस्त हुए तब आरोप है कि महिला ने मां काली की मूर्ति पर लगे गहने चुराने की कोशिश की

लेकिन तभी मंदिर के पुरोहित सोपेन चक्रवर्ती ने उसे देख लिया और महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया इलाके के लोगों ने लंबे समय तक उसे महिला को रोक कर रखा बाद में हीरापुर थाने की पुलिस आई और महिला को पड़कर ले गई स्थानीय सूत्रों से पता चला है कि वह महिला तमाम तरह के असामाजिक कार्यों में जुड़े रहती है












