shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

एआईएमआईएम नेता दानिश अजीज की प्रेस मीट शगुन मैरिज हॉल विवाद को बताया एम स्क्वायर का झगड़ा

1 min read

: एआइएमआइएम के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज ने आज आसनसोल के बीएनआर इलाके में स्थित कॉफी हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन किया यहां उन्होंने आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर 26 में कम्युनिटी हॉल बनाने वादे को पूरा न करने पर उत्तर के विधायक और मंत्री मलय घटक तथा उस वार्ड के पार्षद से कुछ सवाल पूछे दानिश अजीज ने कहा की 2021 के विधानसभा चुनाव के समय जब मलय घटक‌ प्रतिद्वंद्विता करने खड़े हुए थे तब उन्होंने वादा किया था कि 26 नंबर वार्ड में बाबू तालाब इलाके के सिमुलिया तालाब के पास एक कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा लेकिन वह वादा पूरा नहीं हुआ इसके बाद नगर निगम चुनाव के दौरान भी फिर से वादा किया गया कि वहां पर कॉम्पिटेटिव लाइब्रेरी हेल्थ सेंटर बनाए जाएंगे भवन में बिजली की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी यहां तक की भवन का शिलान्यास भी कर दिया गया था नारियल फोड़ कर भवन की आधारशिला भी रखी गई थी बताया जा रहा था कि सांसद निधि से 47 लाख रुपए से भी ज्यादा की लागत से इस भवन का निर्माण करना था लेकिन भवन की आधारशिला ही रखी गई अभी तक वह भवन बनकर तैयार नहीं हुआ इतना ही नहीं दानिश अजीज ने यह आरोप भी लगाया कि वहां से यह खबरें भी आ रही है कि वहां निर्माण कार्य चल रहा है इस बात का पूरा अंदेशा है कि यह निर्माण कार्य जमीन माफियाओं द्वारा किया जा रहा है जो सिमुलिया तालाब के सामने की जमीन पर अवैध कब्जा करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि इस बारे में उन्होंने जिला शासक को एक पत्र लिखा है और इस बात की जांच की मांग की है कि वहां पर जो निर्माण कार्य चल रहा है उसकी अच्छे से जांच की जाए और यह पता लगाने का प्रयास किया जाए कि वह निर्माण कार्य कौन कर रहा है और इसमें जमीन माफिया तो संलिप्त नहीं है। वही वार्ड नंबर 23 के शगुन मैरिज हॉल को लेकर पिछले कुछ दिनों से जो विवाद चल रहा है उसे पर दानिश अजीज ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह मंत्री और मेयर के बीच एम स्क्वायर का विवाद चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page