राहा लेन टीएमसी पार्टी कार्यालय में टीएमसी की जरुरी बैठक
1 min read
इन दिनों पूरे बंगाल केसाथ-साथ पश्चिम बर्धमान जिले में भी एस आई आर लागू किया गया है इसे लेकर आज आसनसोल के राहा लेन इलाके में स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक जरूरी बैठक हुई इस बैठक में मंत्री मलय घटक मेयर विधान उपाध्याय पांडवेश्वर के विधायक और टीएमसी जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह पश्चिम वर्धमान जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बावड़ी के अलावा पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे यहां पर टीएमसी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि एक तरफ केंद्र की भाजपा सरकार है जो लोगों को लगातार परेशान कर रही है पहले नोटबंदी और अब यह एस आई आर वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि बंगाल में वह चुनाव नहीं जीत पाए इसलिए वह इस तरह से बंगाल के लोगों को परेशान कर रहे हैं लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि यहां पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार चल रही है जो लोगों के लिए जनकल्याणकारी कार्य करती है मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज सिलीगुड़ी से मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तरीके से घोषणा की की इस जिले में पिछले 6 महीने में भारी बारिश की वजह से जिन 201 लोगों के घर पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं उनमें से हर एक पीड़ित को ₹120000 और जिनके घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं उनको ₹70000 करके दिए जाएंगे उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि एक तरफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं जो लोगों के हितों की रक्षा के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं दूसरी तरफ केंद्र की भाजपा सरकार है जो सिर्फ लोगों को परेशान करना जानती है












