बर्नपुर में प्रशासन द्वारा पकड़े टोटो के भविष्य को लेकर टोटो चालक अंधकार में
1 min read
:कल बर्नपुर में प्रशासन द्वारा अभियान चलाया गया था और तकरीबन 30 टोटो को पकड़ा गया था प्रशासन की तरफ से बताया गया था कि उन पर कोई फाइन नहीं लगाया जाएगा उनको रजिस्ट्रेशन के लिए रोका गया है लेकिन एक दिन बीत जाने के बाद भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई इसे लेकर आज टोटो चालक हीरापुर थाना पहुंचे और उन्होंने यह सवाल किया कि अभी तक उनके टोटो छोड़ें क्यों नहीं गए हैं टोटो चालक रणजीत सिंह ने कहा कि कल प्रशासन ने जिस तरह से बात की थी लगा था कि रात में ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी लेकिन देखा जा रहा है कि यह प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हुई जब उन्होंने प्रशासन के अधिकारियों से बात की तो उन्हें बताया गया कि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि कितना पैसा रजिस्ट्रेशन के लिए लगेगा इस पर उन्होंने हैरानी जताई कि अगर प्रशासन को पता ही नहीं है कि कितना पैसा लगेगा तो टोटो को रोका क्यों गया उन्होंने कहा कि अगर इस तरह से गरीब टोटो चालकों पर अत्याचार होता रहा तो वह रजिस्ट्रेशन के लिए पैसा कहां से जुटाएंगे टोटो को शुक्रवार को पकड़ा गया शनिवार और रविवार अदालत बंद है ऐसे में टोटो चालक अपना टोटो छुड़ा नहीं पा रहे हैं जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है












