भाषा शहीद स्मारक समिति के रजत जयंती समारोह में सचिन राय हुए शामिल कहां ऐसे संस्थाओं की हमारे समाज को है आवश्यकता
1 min read
:भाषा शहीद स्मारक समिति की तरफ से संस्था के 25 वर्ष पूरे होने की खुशी में कल से आसनसोल के रविंद्र भवन में संस्था की तरफ से रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया है यह समारोह 9 नवंबर तक चलेगा कल इसका शुभारंभ किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी प्रख्यात व्यवसायी और समाज सेवी सचिन राय मीता राय के अलावा समाज के तमाम विशिष्ट लोग उपस्थित थे यहां पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस संगठन द्वारा बांगला और बंगाल की संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए लगातार काम किया जा रहा है यहां पर बंगाल के समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाते हुए विभिन्न डांस और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है कार्यक्रम में शिरकत करते हुए सचिन राय ने कहा कि वह इस संस्था के साथ पहले दिन से जुड़े हुए हैं यह संस्था लगातार बंगाल के संस्कृति के प्रचार प्रसार में लगी हुई है और बंगाल की जो कला नई पीढ़ी से दूर होती जा रही थी उसको फिर से नई पीढ़ी तक लाने का कार्य यह संगठन कर रहा है

उन्होंने इसके लिए संगठन से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह इस संगठन से पहले दिन से जुड़े हुए हैं और अंत तक वह इस संगठन का हिस्सा बने रहेंगे उन्होंने कहा कि इस तरह के संगठन की बहुत आवश्यकता है ताकि हमारी नई पीढ़ी बंगाल के समृद्ध इतिहास को जाने इस मौके पर यहां सचिन राय और उनकी पत्नी मीता राय ने काजी नज़रुल इस्लाम की कविताओं का पाठ किया














