बाराबनी के चरणपुर ओसीपी में धसान एक व्यक्ति की मौत
1 min read
:कोयलांचल में एक बार फिर खदान में धसान की घटना घटी बताया जा रहा है कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति का अभी कोई पता नहीं चल पा रहा है घटना के बारे में पता चला है कि कल रात बाराबनी विधानसभा अंतर्गत चरणपुर ओपन कास्ट माइंस में धसान की घटना घटी बताया जा रहा है कि कोयला निकालने गए सौरव गोस्वामी नामक एक व्यक्ति की इस घटना में मौत हो गई उसकी उम्र लगभग 17 साल बताई जा रही है सौरभ के साथ उनके पिता भी थे लेकिन उनके पिता का कोई पता नहीं चल रहा है पुलिस ने सौरव के शव को पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया घटना से इस क्षेत्र में आतंक पसर गया












