shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
September 6, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

23 नंबर वार्ड के शगुन मैरिज हॉल विवाद पर टीएमसी पार्षद सीके रेशमा का सनसनीखेज संवाददाता सम्मेलन

1 min read

  :आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड अंतर्गत शगुन मैरिज हॉल को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है एक तरफ जहां आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने अपने ही पार्टी टीएमसी के पार्षद सी के रेशमा के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करने की बात कही है वही आज सीके रेशमा ने एक संवाददाता सम्मेलन किया और उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वह भी आसनसोल नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके श्रीवास्तव नगर निगम के कानूनी सलाहकार सुदीप्तो घटक तथा एम बी एंटरप्राइज के खिलाफ आसनसोल उत्तर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा रही है उन्होंने कहा कि जिस तरह से उनको बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है उसे वह कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे उन्होंने कहा कि जिस दिन यह पूरा विवाद हुआ उस दिन वह अकेली घटनास्थल पर मौजूद थीं लेकिन आसनसोल नगर निगम के अधिकारी ने अपने साथ बाउंसर लेकर आए थे और मीडिया को भी लेकर आए थे उनकी मंशा उन्हें डरा कर अपना काम निकालने की थी। उन्होंने कहा कि अगर उनके द्वारा एमबी एंटरप्राइज के खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं थी तो उसी दिन उन्हें प्रेस मीट करने की क्या आवश्यकता पड़ गई उन्होंने आसनसोल नगर निगम के अधिकारियों पर उन्हें बदनाम करने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा मीडिया को दिए गए अपने बयान में उन्होंने कहा है कि पार्षद सी के रेशमा उस कम्युनिटी हॉल से आय कर रही थी। उन्होंने मेयर विधान उपाध्याय के उसे बयान पर भी अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की जिसमें मेयर ने कहा था कि एमबी एंटरप्राइज नगर निगम को ₹800000 सालाना दे रहा है इसके लिए नगर निगम को फायदा ही होगा इस पर सी के रेशमा ने कहा कि कोई आतंकवादी अगर नगर निगम को 50 लाख रुपए देता है तो क्या कम्युनिटी हॉल के संचालन के जिम्मेदारी किसी आतंकवादी को सौंप दी जाएगी उन्होंने कहा कि वह एक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन चलाती है जिसका काम महिला सशक्तिकरण करना है महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है स्वनिर्भर बनाना है और वहीं काम वह कर रही हैं लेकिन जिस तरह से नगर निगम के मेयर द्वारा उनको बदनाम करने का प्रयास किया गया उससे वह हैरान है उन्होंने कहा कि मेयर विधान उपाध्याय को चाहिए था कि वह उन्हें एक बार फोन करते और उनसे पूछते हैं कि उन्हें क्या परेशानी है ऐसा नहीं करके उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कर दी गई। टीएमसी पार्षद सीके रेशमा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की कल्याणेश्वरी में नगर निगम के एक कम्युनिटी हॉल को पीपीपी मॉडल पर संचालन किया जा रहा है यह अच्छी बात है कि इससे नगर निगम को ज्यादा पैसा आ रहा है लेकिन इस बात के भी आरोप हैं की रात में वहां पर बार डांस होता है नगर निगम की संपत्ति में इस तरह की गतिविधि हो रही है इस पर नगर निगम क्या कदम उठा रही है इसका भी जवाब नगर निगम को देना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page