गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर इस्माइल के गुरु नानक स्कूल में हुए कई धार्मिक अनुष्ठान
1 min read
:गुरु नानक देव जी की जयंती प्रकाश पर्व के उपलक्ष पर आज आसनसोल के इस्माइल इलाके में स्थित गुरु नानक स्कूल में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया यहां पर आसनसोल और आसपास के इलाकों से आए बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल हुए इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक भी पहुंचे

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी यहां पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि यहां पर सिर्फ सिख समाज के लोग ही नहीं बल्कि अन्य धर्म के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित हुए हैं और उन्होंने गुरु नानक देव जी से प्रार्थना की कि वह आसनसोल और आसनसोल की जनता को आशीर्वाद करें वही आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आसनसोल के इस्माइल के गुरु नानक स्कूल में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि यहां पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बाद लंगर का आयोजन किया जाएगा उसके बाद नगर कीर्तन निकलेगी जो गोरई रोड हटन रोड होते हुए रामबंधु तलाव में गुरु नानक नगर पहुंचेगी वहां पर भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे और आतिशबाजी का भी कार्यक्रम किया जाएगा












