shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने लगाया कैंप

1 min read

:गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष पर आज इस्माइल के गुरु नानक स्कूल में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया था इसके उपरांत वहां पर लंगर भी आयोजित किया गया इसके बाद एक विशाल शोभायात्रा निकली जिसमें सिख समाज के अलावा अन्य समुदायों के लोग भी शामिल हुए इस्माइल के गुरु नानक स्कूल से निकलकर हटन रोड के रास्ते जीटी रोड होकर यह शोभायात्रा मुर्गा सोल के गुरु नानक नगर पहुंचे इस दौरान हटन रोड इलाके में आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से एक कैंप लगाया गया था इस कैंप में शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा की गई यहां पर बच्चों के लिए टॉफी तथा अन्य श्रद्धालुओं के लिए पानी और अन्य सामग्रियों का प्रबंध किया गया था ताकि अगर किसी श्रद्धालु को कोई परेशानी हो तो तुरंत उसे मदद पहुंचाई जा सके इस संदर्भ में हमने आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पदाधिकारीयों से बात की तो उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से यह विशेष कैंप लगाया गया है ताकि श्रद्धालुओं की सेवा की जा सके यह संदर्भ में आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा ने सबसे पहले आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज को धन्यवाद दिया जिन्होंने श्रद्धालुओं के लिए सेवा का प्रबंध किया गया है उन्होंने कहा कि हर साल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर यहां के सिख समाज की तरफ से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है आसनसोल के इस्माइल के गुरु नानक स्कूल से एक भव्य शोभायात्रा हटन रोड जीटी रोड होते हुए रामबंधु तलाव के गुरु नानक नगर पहुंचेगी इस बीच जिस तरह से आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से यह शिविर लगाया गया है इसके लिए उन्होंने संगठन को धन्यवाद दिया। वही इस बारे में आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिन राय ने कहा की गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर उनके संगठन की तरफ से यह कैंप लगाया गया है यहां पर सिर्फ सिख समाज के नहीं बल्कि सभी धर्मो के लोग शामिल हो रहे हैं यही इस शहर के संस्कृति है उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी के आदर्शों से प्रेरित होकर ही यह शिविर लगाया गया है। वहीं संगठन के अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल ने कहा आज गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष पर आसनसोल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से यह शिविर लगाया गया है उन्होंने कहा कि उनके संगठन की तरफ से हर साल इस तरह के शिविर लगाए जाते हैं इसका एकमात्र उद्देश्य शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को थोड़ी राहत पहुंचाना है क्योंकि वह बहुत दूर से पैदल चलकर आते हैं उन्होंने कहा कि शिविर में बच्चों के लिए टॉफी तथा अन्य रिफ्रेशमेंट है। वही आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सचिव विनोद गुप्ता ने कहा की गुरु नानक देव जी ने सब की सेवा करने का उपदेश दिया था उनके उपदेश पर चलते हुए आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से यह शिविर लगाया गया है यहां पर बच्चों के लिए टाफी चॉकलेट तथा अन्य रिफ्रेशमेंट है ताकि जो श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल हुए हैं उनको थोड़ी राहत पहुंचाई जा सके उन्होंने कहा की सेवा कार्य है और सेवा मन से की जाती है और वह जितनी सेवा की जाए वह कम है। वहीं चेंबर के सीनियर वाईस प्रेजिडेंट सतपाल सिंह कीर पिंकी ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने उपदेश दिया है‌ कि मेहनत करनी होगी और मानवता की सेवा करनी होगी इसी उपदेश को ध्यान में रखते हुए और उसका पालन करते हुए आज आसनसोल चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज की तरफ से यह कैंप लगाया गया है यहां पर श्रद्धालुओं के लिए कुछ रिफ्रेशमेंट रखे गए हैं ताकि जो श्रद्धालु शोभा यात्रा में चल रहे हैं उनको थोड़ी राहत पहुंचाई जा सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page