एजी चर्च मुद्दे को लेकर पश्चिम वर्धमान एआइएमआइएम अध्यक्ष दानिश अजीज ने की जिला शासक से मुलाकात मामले में हस्तक्षेप करने का किया अनुरोध
1 min read
:पिछले कुछ समय से आसनसोल के एलआईसी मोड़ पर स्थित एजी चर्च स्कूल में विवाद चल रहा है कल यह विवाद इतना बढ़ गया की स्कूल के सामने सड़क पर स्कूल से जुड़े दो गुटों के बीच मारपीट की नौबत आ गई इसे लेकर आज ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में जिले के अन्य नेताओं को साथ लेकर पश्चिम बर्दवान जिला शासक एस पोन्नबलम से मुलाकात की गई और इस बारे में बातचीत की गई उन्होंने एक डेपुटेशन भी दिया जिसमें यह मांग की गई है कि जिला शासक इस मामले में हस्तक्षेप करें क्योंकि स्कूल में जो गड़बड़ी चल रही है उससे स्कूल के विद्यार्थियों के भविष्य पर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह लग गया है इस बारे में दानिश अजीज ने कहा कि एजी चर्च स्कूल एक बहुत ही प्रतिष्ठित स्कूल है जिसमें बहुत बड़ी संख्या में आसनसोल और आसपास के क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई करते हैं लेकिन पिछले कुछ समय से स्कूल में जो विवाद चल रहा है उसका सीधा असर बच्चों के पढ़ाई पर पड़ने की आशंका है कल स्कूल परिसर के सामने जो दृश्य देखा गया उसकी जितनी निंदा की जाए कम है स्कूल से जुड़े लोगों के दो गुटों के बीच कल जमकर मारपीट हुई इससे बच्चे आतंकित है और अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद भयभीत हैं आज इसीलिए उनके संगठन की तरफ से जिला शासक से मुलाकात की गई और उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया ताकि बच्चों के भविष्य को बिगड़ने से रोका जा सके उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी यह बर्दाश्त नहीं करेगी कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जाए और अगर ऐसा हुआ तो उनकी पार्टी आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी












