shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल 23 नंबर वार्ड में एक लाइवलीहुड सेंटर को लेकर स्थानीय टीएमसी पार्षद और नगर निगम के अधिकारी आमने-सामने

1 min read

  :आसनसोल नगर निगम के 23 नंबर वार्ड पार्षद सी के रेशमा द्वारा आज उस समय नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके श्रीवास्तव और उनकी टीम को 23 नंबर वार्ड के एक लाइवलीहुड सेंटर में प्रवेश करने से रोका गया जब नगर निगम की यह टीम यहां पर एम बी एंटरप्राइज नामक एक कंपनी को इस लाइवलीहुड सेंटर का दखल दिलवाने के लिए आई थी आपको बता दें कि 23 नंबर वार्ड इलाके में एक लाइवलीहुड सेंटर है जहां पर महिलाएं सिलाई बुनाई आदि काम करके स्वावलंबी बनती हैं यह टीएमसी पार्षद सी के रेशमा का वार्ड है। बताया जा रहा है कि नगर निगम द्वारा लाइवलीहुड सेंटर का टेंडर निकाला गया था जिसमें एमबी एंटरप्राइज को यह अवसर मिला है कि वह इसका संचालन करें आज एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर निगम की एक टीम आई थी जो एमबी एंटरप्राइज के अधिकारियोंको इसका दखल दिलवाना चाह रहे थे लेकिन स्थानीय 23 नंबर वार्ड की पार्षद सी के रेशमा के नेतृत्व में इसका विरोध किया गया सी के रेशमा का कहना है कि इससे पहले भी इस कंपनी को इस क्षेत्र के ही एक और कम्युनिटी सेंटर गीतो बितान का संचालन का अधिकार मिला है लेकिन वहां पर उन्होंने स्विमिंग पूल और रेस्टोरेंट खोल लिया है उन्होंने कहा कि जो कम्युनिटी सेंटर नगर निगम द्वारा बनाए जाते हैं वह गरीब लोगों के लिए बनाए जाते हैं ताकि उनके घर में अगर कोई काम हो तो वह इन कम्युनिटी सेंटर में करवा सकें लेकिन अगर बड़ी-बड़ी कंपनियां इन कम्युनिटी सेंटर्स का दखल ले लेंगी तो गरीब जनता कहां जाएगी इसीलिए उन्होंने आज विरोध किया उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि इस पूरे मामले की हाई पावर कमेटी द्वारा जांच की जाए और इस बात का भी पता लगाया जाए कि आखिर एमबी एंटरप्राइज को ही निगम के विभिन्न कम्युनिटी सेंटर्स के संचालन की जिम्मेदारी कैसे मिल रही है वही इस बारे में जब हमने नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा स्वच्छ तरीके से टेंडर की प्रक्रिया की गई थी जिसमें एमबी एंटरप्राइज को इस सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी मिली है इसलिए नगर निगम के निर्देशानुसार वह आज यहां पर कंपनी के अधिकारियों को इस सेंटर का दखल दिलवाने के लिए आए हैं। लेकिन स्थानीय पार्षद द्वारा विरोध किया जा रहा है और उनके काम में बाधा पहुंचाई जा रही है उन्होंने कहा कि स्थानीय पार्षद का कहना है कि इससे पहले इस कंपनी द्वारा और भी एक कम्युनिटी सेंटर को लिया गया था लेकिन उसके संचालन में नगर निगम के नियमों का उल्लंघन किया गया था आर के श्रीवास्तव ने कहा कि टेंडर के समय किसी व्यक्ति या उस कंपनी के कैरेक्टर को नहीं देखा जाता यह देखा जाता है कि उसने जो राशि अंकित की है वह अन्य लोगों या कंपनियों से ज्यादा है या नहीं इस लिहाज से एम बी एंटरप्राइज को इस कम्युनिटी सेंटर के संचालन के जिम्मेदारी सौंपी गई है और आज जब नगर निगम की तरफ से वह इस कंपनी को कम्युनिटी सेंटर को सौंपने के लिए आए हैं तो स्थानीय पार्षद द्वारा उनके कार्य में बाधा दी जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page