गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष पर आसनसोल में सिख समाज की तरफ से निकली विशाल शोभायात्रा
1 min read
:5 तारीख को गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगा इस उपलक्ष पर आज आसनसोल के गुरु नानक नगर से सिख समाज की तरफ से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में इस क्षेत्र के सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे इनके अलावा विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भी मौजूद थे यहां भजन कीर्तन के साथ शोभायात्रा आगे बढ़ी कार्यक्रम के बारे में आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा ने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष पर हर साल की तरह इस साल भी इस शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है 5 तारीख को उनका प्रकाश पर्व है उससे पहले आज गुरु नानक नगर से यह शोभायात्रा निकली है जो कि आसनसोल गुरु नानक स्कूल तक जाएगी जिसमें सिख समाज के लोगों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी भी शामिल है यहां पर भजन कीर्तन किया जा रहा है और आने वाले 2 दिन आसनसोल इस्माइल के गुरु नानक स्कूल में भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा उसके बाद 5 तारीख को यह शोभायात्रा फिर इस्माइल गुरु नानक स्कूल से निकलकर इसी मार्ग पर गुरु नानक नगर तक आएगी












