एजी चर्च में धारा 144 के बाद भी कल देर रात तोड़ा गया चर्च का ताला विवाद गहराया
1 min read
:आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट अंतर्गत एलआईसी मोड पर स्थित एजी चर्च स्कूल को लेकर पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था एजी चर्च प्रबंधन समिति दो भागों में विभाजित हो चुका है और दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर स्कूल तथा चर्च में कई घोटाले करने का आरोप भी लगा रहे हैं दोनों ही पक्ष एजी चर्च की पूरी संपत्ति पर अपना अधिकार भी जता रहे हैं अभी के लिए प्रबंधन समिति का एक गुट एजी चर्च स्कूल चला रहा है वहीं दूसरा पक्ष अपने आप को एजीएनआई के नेतृत्व में एजी चर्च को अपने कब्जे में लेने का प्रयास कर रहा है आपको बता दें कि 15 जनवरी 1963 को एजीएनआई द्वारा एजी चर्च की स्थापना की गई थी अब इस विवाद के बाद इस पक्ष ने आसनसोल साउथ पुलिस पोस्ट तथा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और थाने में मामला दर्ज किया गया है उन्होंने चर्च में धारा 144 भी लगवा दिया है ताकि स्कूल की मौजूदा प्रबंधन समिति चर्च या फिर स्कूल से दूर रहे लेकिन कल रात एजी चर्च प्रबंधन समिति से अलग हुए दूसरे पक्ष के लोगों ने ताला तोड़कर चर्च पर अपना कब्जा जमा लिया इसे लेकर एजी चर्च की मौजूदा प्रबंधन समिति के सदस्यों ने चर्च के बाहर बवाल काटा और प्रशासन से एजी चर्च को कब्जा मुक्त करने की मांग की कुछ दिनों पहले ही एजी चर्च के बाहर धरने पर बैठे एजी चर्च प्रबंधन समिति से अलग हुए के प्रभाकर राव ने भी आरोप लगाया था कि एजी चर्च प्रबंधन कमेटी की मौजूदा कमेटी ने चर्च में ताला लगा दिया है जिस वजह से चर्च के श्रद्धालु चर्च में प्रार्थना नहीं कर पा रहे हैं और तकरीबन 100 पैस्टरों को उनका वेतन नहीं मिल रहा है हालांकि एजी चर्च की मौजूदा प्रबंधन समिति ने पैस्टरों को उनका वेतन दे दिया था लेकिन चर्च मैं प्रार्थना शुरू करने को लेकर दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी इसी बीच कल देर रात अचानक चर्च का ताला तोड़े जाने से माहौल फिर से बिगड़ता नजर आ रहा है स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है एजी चर्च के प्रबंधन समिति के दो गुटों के इस आपसी खींचतान में स्कूल के छात्रों का भविष्य खतरे में आ गया है












