गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर नियामतपुर में निकली प्रभात फेरी
1 min read
:गुरु नानक देव जी की जयंती यानी प्रकाश पर्व के उपलक्ष पर हर साल की तरह साल भी कुलटी इलाके में सिख समाज की तरफ से आज प्रभात फेरी निकाली गई नियामतपुर में आज सुबह सही सिख समाज के लोग प्रभात फेरी के लिए इकट्ठा हुए उन्होंने नियामतपुर चितरंजन रोड जीटी रोड स्टेशन रोड कुल्टी कॉरपोरेशन रोड पर आकर खत्म हुई। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए चीनकुड़ी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरु गोविंद सिंह स्टडी सर्किल और नियामतपुर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव गुरविंदर सिंह ने बताया कि हर साल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर यह प्रभात फेरी निकाली जाती है इस साल भी यह निकल गई है उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सिख समाज के लोगों को मानवता की सेवा की सीख दी थी उसी को ध्यान में रखते हुए आज भी सिख समाज के लोग किसी भी आपदा में पहले सहायता के लिए पहुंच जाते हैं। उन्होंने सिखाया है कि दुनिया में कोई किसी से छोटा बड़ा नहीं है सब एक ही रब के बंदे हैं और सबको ईमानदारी के साथ अपना काम करते रहना होगा और मानवता की सेवा करनी होगी












