shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

एसडीओ कार्यालय में आज ब्लॉक लेवल ऑफिसरों को दिया गया एस आई आर को लेकर प्रशिक्षण

1 min read

:आसनसोल महकमा शासक के दफ्तर में आज ब्लॉक लेवल ऑफीसरों की ट्रेनिंग शुरू हुई आपको बता दें कि 4 नवंबर से यह ब्लॉक लेवल ऑफिसर राज्य में जारी एस इ आर को संपन्न करने के लिए लोगों के घर-घर जाएंगे और उनसे एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे आज ब्लॉक लेवल ऑफिसर को इस बारे में प्रशिक्षण दिया गया इस बारे में जब हमने कुछ ब्लॉक लेवल ऑफीसरों से बात की तो उन्होंने कहा कि यह एक सरकारी काम है जो उन्हें करना ही है यह देश का काम है इससे पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची पारदर्शी बनेगी उन्होंने कहा कि पहले ही मैपिंग और मैचिंग का काम कर लिया गया है आज उन्हें लोगों के घर-घर जाकर किस तरह से एन्यूमरेशन फॉर्म भरना है इसका प्रशिक्षण दिया गया वहीं इस बारे में जब हमने एक सुपरवाइजर अजय सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके अधीन सात ब्लॉक लेवल ऑफिसर हैं आज प्रशासन द्वारा ब्लॉक लेवल ऑफीसरों को क्या करना है इसके बारे में जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि जिनके नाम 2002 के पश्चिम बंगाल के मतदाता सूची में है उनका नाम अपने आप इस साल के मतदाता सूची में आ जाएगा जिनके नाम नहीं है लेकिन अगर उनके माता-पिता या अन्य किसी खून के रिश्ते से जुड़े व्यक्ति के नाम 2002 के मतदाता सूची में है तो उनका नाम भी अपने आप आ जाएगा जिसका नाम नहीं आएगा उसके लिए हियरिंग का भी इंतजाम किया गया है ऐसे में जो डर का माहौल बनाया जा रहा है वह बिल्कुल बेबुनियाद है उन्होंने कहा कि दस्तावेज ही अंतिम कहानी कहेंगे ऐसे में किसी भी ब्लॉक लेवल ऑफिसर के हाथ में कुछ भी नहीं है वह अगर चाहे भी तो किसी का नाम काट नहीं सकता या किसी का नाम मतदाता सूची में जोड़ नहीं सकता दस्तावेज में जो होगा पारदर्शिता के साथ वही मतदाता सूची में आएगा वही इस बारे में जब हमने महकमा शासक विश्वजीत भट्टाचार्य से बात की तो उन्होंने कहा कि आज से उनके दफ्तर में ब्लॉक लेवल ऑफीसरों का प्रशिक्षण शुरू हुआ है उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिसे सुचारू ढंग से संपन्न करने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है उन्होंने उम्मीद जताई कि ब्लॉक लेवल ऑफिसर और ब्लॉक लेवल एजेंट तथा चुनाव की प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों के सहयोग से एस आई आर की प्रक्रिया सुचारू ढंग से संपर्क होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page