लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा ने निकाली रन फॉर यूनिटी
1 min read
:लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर आज देश भर में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राष्ट्रीय एकता दिवस का पालन किया जा रहा है एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैचू ऑफ यूनिटी पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए वहीं दूसरी तरफ कोलकाता में भी भाजपा पार्टी कार्यालय मुरलीधर सेन रोड में बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य भाजपा सांसद सुकांतो मजूमदार राहुल सिन्हा सुनील बंसल अमिताभ चक्रवर्ती सहित अन्य नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी और रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में हिस्सा लिया दूसरी तरफ आसनसोल में भी भाजपा की तरफ से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल भाजपा राज्य कमेटी सदस्य कृष्णेन्दु मुखर्जी भाजपा जिला अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य सहित अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। चित्रा मोड़ से भगत सिंह मोड तक इसका आयोजन किया गया। इस मौके पर अग्निमित्रा पाल ने कहा क्या आज देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के 150 में जयंती है पूरे देश के साथ-साथ भाजपा भी इस दिन को मना रही है भाजपा की तरफ से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है इस दौड़ के जरिए वह पूरे देश में एकता और अखंडता का संदेश दे रहे हैं












