shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
August 27, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

हटन रोड इलाके में 13 नंबर पार्किंग को लेकर आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया ने नगर निगम के फैसले का किया विरोध

1 min read

  :आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया ने हटन रोड इलाके में तेरह नंबर पार्किंग में नगर निगम द्वारा टोटो और ऑटो स्टैंड बनाने को लेकर बैनर लगाए जाने का विरोध किया। बैनर लगाए जाने के बाद राजु अहलूवालिया तेरह नंबर पार्किंग पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह जगह रेलवे की है इसलिए आसनसोल नगर निगम को यहां पर पार्किंग बनाने के लिए प्रशासन को आदेश देने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां पर ममता बनर्जी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार चल रही है। ममता बनर्जी कोई भी गैर कानूनी काम बर्दाश्त नहीं करतीं। चाहे वह कोई भी क्यों ना करें उन्होंने कहा कि मेयर द्वारा यहां पर टोटो और ऑटो की पार्किंग बनाने का जो आदेश दिया गया है वह नही दिया जा सकता क्योंकि यह जमीन रेलवे की है और यहां पर पिछले लगभग 45 वर्षों से निशुल्क ऑटो स्टैंड है अब मेयर द्वारा अपने करीबी पूंजी पतियों को फायदा पहुंचाने के लिए यहां पर टोटो और ऑटो स्टैंड बनाने की बात कही जा रही है। इस स्टैंड से पैसे भी वसुले जाएंगे उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी तानाशाह की तरह फैसला लेने का अधिकार नहीं है और उससे भी विशेष बात यह है कि यह मामला अदालत में लंबित है। ऐसे में आसनसोल नगर निगम के मेयर यहां पर प्रशासन को टोटो और ऑटो स्टैंड बनाने का आदेश कैसे दे सकते हैं। वही इस बारे में कांग्रेस नेता शाह आलम ने कहा कि जिस छुटभय्ये नेता द्वारा जो विरोध किया जा रहा है उसके पीछे कोई बड़े नेता का हाथ है जो आसनसोल को अपनी संपत्ति समझ रहे हैं ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आज उन्होंने जो बात कही है वह उनकी अपनी बात है या उस नेता की बात है जो आसनसोल को अपनी मिल्कियत समझते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि टीएमसी में यह देखा गया है कि जब भी आसनसोल ब्लॉक से बाहर का कोई व्यक्ति ऊंचे पद पर आता है तो आसनसोल ब्लॉक के बड़े नेता द्वारा उसके काम में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया जाता है यह कोई पहली बार नहीं है जब मेयर के किसी फैसले का टीएमसी के ही किसी एक छुटभैया नेता द्वारा विरोध किया गया हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page