एस आई आर को लेकर सालानपुर बीडीओ के नेतृत्व में हुई सर्वदलीय बैठक
1 min read
:आज सालानपुर बीडीओ कार्यालय में एस आई आर को लेकर एक सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक के दौरान सालानपुर बीडीओ ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जल्द से जल्द ब्लॉक लेवल एजेंट या बीएलए के नाम तय करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयोग द्वारा जैसे एस आई आर लागू करने की बात कही गई है उसी प्रकार से किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि जल्द से जल्द नाम की सुची दे दें। इस बारे में टीएमसी नेता मोहम्मद अरमान ने कहा कि एस आई आर को लेकर आज सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बीडीओ के नेतृत्व में बैठक हुई। यहां पर बीडियो द्वारा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जरुरी दिशा निर्देश दिए गए और कहा गया कि जितनी जल्दी हो सके वह ब्लॉक लेवल एजेंट के नाम प्रशासन को दे दें












