1 नवंबर से आसनसोल राइफल क्लब में होगा इंटर रेल निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन
1 min read
:आसनसोल राइफल क्लब में आज एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां पर पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष और राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन केउपाध्यक्ष वी के ढल पत्रकारों से रूबरू हुए उन्होंने कहा कि 1 नवंबर से 5 नवंबर तक आसनसोल के राइफल क्लब में चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के 58वे इंटर रेल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के कुल 130 निशानेबाज हिस्सा लेंगे यह सभी भारतीय रेलवे के कर्मचारी हैं और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं इनमें ऐसे भी कई खिलाड़ी है जिन्होंने ओलंपिक में मेडल जीता है उन्होंने बताया कि कल 130 निशानेबाज प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले हैं जिनमें 70 पुरुष और महिलाएं हैं वी के ढल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले निशानेबाज स्वप्निल कुशाले भी हिस्सा लेंगे इसके अलावा बंगाल की मेंहुली घोष भी शिरकत करेंगे उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता 1 नवंबर को सुबह 10:30 बजे शुरू होगी और इसका समापन 5 नवंबर को शाम 6:00 बजे चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स में पुरस्कार वितरण के साथ होगा












