आसनसोल नगर निगम में त्योहारों के बाद हुई पहली बोर्ड मीटिंग
1 min read
:त्योहारों के बाद आज एक बार फिर से आसनसोल नगर निगम के पदाधिकारी बोर्ड मीटिंग के लिए सम्मिलित हुए यहां पर आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर चर्चा हुई और किस तरह से नागरिक सुविधाओं को और बेहतर ढंग से नगरवासियों तक पहुंचाया जा सके इस पर विचार विमर्श किया गया आज की बोर्ड मीटिंग में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी मेयर विधान उपाध्याय विभिन्न एमएमआईसी बोरो चेयरमैन और विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित थे सबसे पहले पिछले एक महीने में जो गणमान्य लोग हमारे बीच नहीं रहे उनको श्रद्धांजलि दी गई इसके बाद आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर बैठक में विचार विमर्श किया गया विशेष कर पानी को कैसे और सुचारू ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा सके इस पर गहरा मंथन किया गया इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के ऐसे कई इलाके हैं जहां पर पानी की कोई कमी नहीं है लेकिन कुछ इलाकों में पानी की समस्या है ऐसे में यह बहुत जरूरी हो जाता है की पाइपलाइन बिछाकर पानी की कमी झेल रहे इलाकों में पानी पहुंचाया जाए इसे कैसे किया जा सकता है आज की बैठक में इस पर चर्चा हुई और इसके लिए काम शुरू करने की बात कही गई उन्होंने कहा कि ऐसे कई इलाके हैं जैसे रानीगंज जमुरिया आसनसोल में रेल पार वहां पर पानी की थोड़ी कमी है जिन-जिन इलाकों में पीएचई का पाइपलाइन है और वहां पर लोगों को पानी की कमी झेलनी पड़ रही है ऐसे इलाकों में आसनसोल नगर निगम पाइपलाइन का कनेक्शन देकर पानी पहुंचाने के बारे में सोच रहा है वही अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि आज की बैठक में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में किस तरह से नागरिक सुविधाओं को और बेहतर किया जाए इस पर चर्चा हुई उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में असहयोग या नियमों के उल्लंघन की बात सामने आ रही है उन्होंने कहा कि इसके लिए भी आज की बैठक में चर्चा हुई और कैसे इन विषयों पर रोक लगाई जा सके इस पर विचार विमर्श किया गया












