भाजपा महासचिव केशव पोद्दार ने की कार्तिक बावरी हत्याकांड के दोषियों कड़ी सजा देने की मांग
1 min read
:बराकर के लखियाबाद इलाके में कार्तिक बावरी नामक एक युवक की हत्या का आरोप सामने आ रहा है इस मामले में आज भारतीय जनता पार्टी के जिला महासचिव केशव पोद्दार ने एक बयान जारी किया उसमें उन्होंने कहा कि कल कार्तिक बावरी नामक दलित समाज के एक युवक की हत्या की गई थी कुछ दिनों पहले ही उसको एक करोड़ की लॉटरी लगी थी और कल उसकी हत्या कर दी गई इस मामले में पुलिस ने आसनसोल नगर निगम की पूर्व चेयरपर्सन और टीएमसी नेत्री बेबी बावरी को गिरफ्तार किया है। यह दिखाता है कि किस तरह से टीएमसी द्वारा इस राज्य में दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार किया जा रहा है उन्होंने मांग की की जो भी इस हत्याकांड में दोषी हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा दी जाए वरना भाजपा आने वाले समय में बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी












