जुए के अड्डे से सात जुआड़ी गिरफ्तार दस लाख रुपए से ज्यादा बरामद
1 min read
ऐ :कल रात रानीगंज थाने के पीसी पार्टी से खबर पाकर रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्त के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को साथ लेकर अभियान चलाया तथा जुए के बोर्ड से 10 लाख रुपए सहित 7 जुआड़िओं को गिरफ्तार किया । पुलिस द्वारा अचानक अभियान चलाकर कल देर रात रानीगंज थाना इलाके के बांसड़ा इलाके के एक ढाबा से इन्हें गिरफ्तार किया गया। इस अभियान में पुलिस को यहां से 10 लाख के लगभग रुपए बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस द्वारा 10 सेट प्लेइंग कार्ड और आठ मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। इस अभियान के दौरान पुलिस ने दुर्गापुर के रियल टाउनशिप के रहने वाले बाबिन मंगलपुर निवासी सुरजीत साना एनएसबी रोड के रहने वाले वीरेंद्र कुमार बजाज उर्फ वीरेंद्र जमुरिया बाजार इलाके के निवासी काली प्रसाद जायसवाल रानीगंज इलाके के रहने वाले सुपर सिंह उर्फ पाली और दुर्गापुर एबीएल टाउनशिप के निवासी गोवर्धन रेड्डी और रानीगंज के मोहम्मद शहजादा को गिरफ्तार कर लिया बुधवार को इन सभी को आसनसोल अदालत में पेश किया गया।












