तपसी बाबा छठ घाट पर हुआ इस साल के छठ पर्व का समापन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
1 min read
:आसनसोल के उत्तर थाना अंतर्गत तपसी बाबा छठ घाट पर पूरी श्रद्धा के साथ आज उगते हुए सूर्य को अर्ध्य प्रदान करने के साथ ही इस साल के आस्था के महापर्व छठ का समापन हो गया आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ घाट पर सुबह-सुबह आए थे उन्होंने उगते हुए सूर्य को अर्घ्य प्रदान किया इसके साथ ही इस इस साल के छठ पर्व का समापन हो गया तपसी बाबा छठ घाट पर हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं यहां पर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है आपको बता दें कि इस बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा प्रदेश के विभिन्न छठ घाटों के साथ-साथ तपसी बाबा छठ घाट का भी वर्चुअल तरीके से कल उद्घाटन किया गया था












