इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस ने दी उन्हें श्रद्धांजलि
1 min read
:भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की 41वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस की तरफ से आसनसोल के बीएनआर इलाके में स्थित इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया इस मौके पर यहां कांग्रेस नेता शाह आलम प्रसनजीत पुईतुंडी के अलावा अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे इस दौरान प्रसनजीत पुईतुंडी ने कहा कि आज भारत की आयरन लेडी और भारत की अखंडता पर अपना जीवन न्योछावर करने वाली देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है इंदिरा गांधी ने देश को एक रखने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था उन्होंने कहा कि जब बांग्लादेश का मुक्ति युद्ध चल रहा था तब अमेरिका ने भारत को रोकने का प्रयास किया था यहां तक की अमेरिका द्वारा अपने नौसैनिकों का बेड़ा भी भेजा गया था लेकिन इंदिरा गांधी ने उसकी परवाह नहीं की और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए जबकि आज हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब भारतीय लोगों की शहादत का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया जा रहा था उसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन पर रोक दिया। यही फर्क है इंदिरा गांधी और आज के प्रधानमंत्री में एक प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी ने इस देश के लिए जो किया है वह इतिहास के पन्नों पर स्वर्ण अक्षरों में लिखा हुआ है उन्होंने खदानों का राष्ट्रीयकरण किया बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया इसके अलावा ऐसे कई फैसले लिए जो लंबे समय तक भारत को फायदा पहुंचाते रहेंगे वहीं शाह आलम ने भी इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने हमेशा देश के विकास तथा एकता और अखंडता के लिए प्रयास किया। और देश को एक रखने की कोशिश में ही उन्होंने अपने प्राणों की आहुति भी दे दी आज देश पीछे रहा है आज अगर इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री होती तो आज भी हमारा देश तरक्की की दिशा में आगे बढ़ता












