shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भूमि सेल्फ हेल्प फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर का आयोजन

1 min read

:आसनसोल नगर निगम के 85 नंबर वार्ड अंतर्गत पालपाड़ा सुन व्यू पार्क इलाके में आज भूमि सेल्फ हेल्प फाऊंडेशन की तरफ से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस रक्तदान शिविर में आसनसोल के बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ बसु आसनसोल नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर तथा भूमि सेल्फ हेल्प फाउंडेशन के प्रेसिडेंट मानिक मालाकार भूमि सेल्फ हेल्प फाऊंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर देवाशिष चटर्जी चेयरमैन पंकज पाल मैनाक मालाकार पिंटू आदि सदस्य उपस्थित थे यहां पर डॉक्टर अमिताभ बसु और माणिक मालाकार ने मिलकर फीता काटकर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया भूमि सेल्फ हेल्प फाउंडेशन की स्थापना दिवस के मौके पर इस साल यह तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान विशिष्ट व्यक्तियों को संस्था की तरफ से सम्मानित किया गया और उन्हें एक-एक मोमेंटो दिया गया वहीं आसनसोल जिला अस्पताल से आए ब्लड डोनेशन के कर्मियों को भी सम्मानित किया गया इसके उपरांत सभी रक्तदाताओं को विशिष्ट अतिथियों द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए डॉक्टर अमिताभ बसु ने कहा कि रक्तदान से कोई महान दान नहीं होता आज भी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को ही रक्त देना पड़ता है तब जाकर लोगों की जान बचती है उन्होंने कहा कि विभिन्न अस्पतालों में रक्त की जो आवश्यकता होती है उसका 75% ऐसे शिविरों के माध्यम से ही पूरा होता है इसलिए उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संगठनों और संस्थाओं को रक्तदान शिविर लगाने के लिए आग्रह किया उन्होंने कहा कि आज भूमि सेल्फ हेल्प फाऊंडेशन की तरफ से उनके स्थापना दिवस के मौके पर जो यह रक्तदान शिविर लगाया गया है इसकी जितनी तारीफ की जाए कम है उन्होंने इस संगठन और शिविर से जुड़े सभी लोगों को शुभकामना दी और कहा कि वह चाहते हैं कि यह संस्था ऐसे ही भविष्य में भी सामाजिक कार्य करती रहे दूसरे तरफ जब हमने संस्था के अध्यक्ष और आसनसोल नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर मानिक मालाकार से बात की तो उन्होंने कहा कि उनकी संस्था गरीबों जरूरतमंदों को स्वनिर्भर बनाने के लिए काम करती है आज जो यह रक्तदान शिविर लगाया गया है यह उनके संस्था की तरफ से लगाया गया तीसरा रक्तदान शिविर है यहां पर 30 यूनिट रक्त संग्रह किया जाएगा उन्होंने कहा कि संस्था की तरफ से और भी ज्यादा लोग रक्तदान करने के लिए तैयार थे लेकिन आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के संरक्षण की क्षमता को देखते हुए 30 यूनिट रक्त संग्रह किया जा रहा है उन्होंने कहा कि त्योहारों के मौसम में और गर्मी के मौसम में रक्तदान शिविर का आयोजन थोड़ा कम हो जाता है ऐसे में इस समय इस तरह के शिविरों का आयोजन बेहद जरूरी समझा गया इसलिए आज उनकी संस्था की तरफ से यह शिविर लगाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page