अधिवक्ता सैफ जावेद के चेंबर का हुआ उद्घाटन
1 min read
:कल शाम आसनसोल के रेल पार के केटी रोड इलाके में अधिवक्ता सैफ जावेद के चेंबर का उद्घाटन किया गया आपको बता दें कि अधिवक्ता सैफ जावेद आसनसोल अदालत के अधिवक्ता हैं और वह शहर के प्रख्यात अधिवक्ता सायंतन मुखर्जी के जूनियर वकील के तौर पर काम करते हैं कल सैफ जावेद ने केटी रोड इलाके में अपने चेंबर का उद्घाटन किया इस मौके पर सायंतन मुखर्जी और श्रीनाथ मुखर्जी ने फीता काटकर चेंबर का उद्घाटन किया इस दौरान यहां आसनसोल नगर निगम के कानूनी सलाहकार रबी उल इस्लाम तारीक अन्नुम संजीव मुखर्जी मोहम्मद खुर्शीद ताबिश खान मोहम्मद जहांगीर साहिल सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे इसके अलावा यहां दानिश रेजा खान वाली अजिजी मोहम्मद असलम मोहम्मद अफरोज आलम मोहम्मद शमी नायर मोहम्मद नजीर अहमद मोहम्मद जमील अहमद फिरोज खान अहद खान सैयद कमाल हुसैन भी उपस्थित थे।

इस दौरान सैफ जावेद ने कहा कि आज उनके लिए बहुत खुशी का पल है। उन्होंने अपने पिता तथा आसनसोल फायर स्टेशन के पूर्व प्रभारी स्वर्गीय सलीम जावेद खान को याद किया और कहा कि आज वह अपने पिता की कमी काफी महसूस कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह उनके पिता का आशीर्वाद ही है कि आज वह इस मुकाम पर पहुंचे हैं इसके साथ ही उन्होंने अपने सीनियर सायंतन मुखर्जी और अपने साथी अधिवक्ताओं को भी धन्यवाद दिया और कहा कि वह चाहते हैं कि एक अधिवक्ता के तौर पर वह मजलूमों को कानूनी तौर पर उनका हक दिलवा सकें।












