चिटफंड मामले के आरोपी तहसीन अहमद अदालत में पेश 8 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा गया
1 min read
:आसनसोल के रेल पार इलाके में 350 करोड रुपए के घोटाले के मुख्य आरोपी तहसीन अहमद को कल आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया आज उसे आसनसोल अदालत में पेश किया गया। अदालत में उन्हें आठ दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया इस बारे में जब हमने आरोपी तहसीन अहमद के वकील सैयद रेहान से बात की तो उन्होंने कहा कि उनके मूवक्कील के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज कराई गई है वह 54 लाख रुपए के लिए है जिसमें से रिकार्ड बताता है कि तहसीन ने 10 लाख रुपए पहले ही लौटा दिए हैं इसके अलावा 10 लाख रुपए नगद दिए गए हैं यानी लगभग 50% पैसे लौटा दिए गए हैं अधिवक्ता ने बताया कि तहसीन ने कभी नहीं कहा कि वह लोगों के पैसे नहीं लौटाएंगे। लोगों से पैसे लेकर वह शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करते थे वह एक बहुत बड़े ट्रेडर हैं जिसका लाइसेंस भी उनके पास जरूर होगा अभी अंतरराष्ट्रीय स्थिति की वजह से शेयर मार्केट नीचे चल रहा है यही वजह है कि उनको व्यापार में घाटा हुआ और वह लोगों के पैसे नहीं दे पा रहे हैं लेकिन उनकी मंशा लोगों के पैसे के गवन की नहीं है वही गिरफ्तारी के समय तहसीन के पास से बरामद सोने के गहनों को लेकर भी सैयद रेहान ने सवाल उठाया और कहा कि पुलिस ने क्या तहसीन को यह साबित करने के लिए कहा है कि यह गहने किसके हैं सैयद रेहान ने दावा किया की तहसीन के पास से जो गहने बरामद हुए हैं वह उनके परिवार की महिला सदस्यों के हैं जिन्हें बेचकर वह लोगों के पैसे लौटाने का प्रयास कर रहे थे वहीं पुलिस के इस बयान पर भी सैयद रेहान ने सवाल खड़ा कर दिया जिसमें पुलिस ने दावा किया था कि उन्हें चंद्रचूड़ मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है सैयद रेहान ने कहा कि आज अदालत ने तहसीन को आठ दिनों के पुलिस रिमांड पर भेजा है












