समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा किया गया हजारों की संख्या में छठव्रतीयों में छठ सामग्री वितरण का ऐतिहासिक कार्य
1 min readआसनसोल
:आसनसोल शिल्पांचल में सनातनी श्रद्धालुओं के बीच लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को जन-जन तक पहुंचाने एवं पवित्र छठ पूजा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विशिष्ट समाजसेवी तथा ली क्लब के संपादक कृष्णा प्रसाद ने एक ऐतिहासिक संकल्प लिया था कि जो लोग आर्थिक रूप से तंगी के कारण छठ पूजा को करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना कर रहे है उनके लिए उन्होंने छठ पूजा में प्रयुक्त होने वाले 31 पूजन सामग्रियों का वितरण आसनसोल के 9 विधानसभाओं में बराकर से लेकर पानागढ़ तक करेंगे। 21 अक्टूबर से लगातार 25 अक्टूबर तक आसनसोल शिल्पांचल के हर इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों के बीच छठ पूजा समितियों के माध्यम से सामग्रियों का वितरण का ऐतिहासिक काम कृष्ण प्रसाद ने स्वयं किया,

यह वितरण कार्यक्रम द 24 अक्टूबर को आसनसोल के साउथ विधानसभा के इलाकों में नॉर्थ विधानसभा के विभिन्न इलाकों में एवं 25 अक्टूबर को कुल्टी और बाराबनी के विभिन्न इलाकों में लगभग हर जरूरतमंद लोगों तक पूजन सामग्री वितरण करने के साथ ही इस कार्यक्रम का समापन किया गया, विशिष्ट समाजसेवी कृष्णा प्रसाद का स्वागत विभिन्न इलाकों में ढोल नगाड़ा बजाकर,पुष्प वर्षा करके गर्म जोशी के साथ किया गया, इस अभिवादन से अभीभूत होकर कृष्ण प्रसाद ने कहा कि आप सभी लोगों से मिले प्रेम , स्नेह और आशीर्वाद के कारण ही उन्हें इस तरह के कार्य करने की प्रेरणा और ऊर्जा मिलती है आने वाले समय में वह और भी कर्म सूची जरूरतमंद लोगों के लिए संकल्पित करेंगे और इसके साथ उन्होंने एक अपील भी किया कि ये छठ महापर्व में आपसी सहयोग, सौहार्द एवं पवित्रता बनाए रखे, ली क्लब के द्वारा कल्ला प्रभु छठ घाट पर इस बार सेवा का 48वाँ वर्ष हैं एवं इसको भव्य और दिव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे घाट पर सफाई और जल को निर्मल बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, व्रतकारियो के लिए हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है,उन्होंने आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी को बधाइयां दी और अपने स्वागत के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापन किया।












