आसनसोल चिट फंड मामले के मुख्य आरोपी तहसीन को नॉर्थ थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार
1 min read
:आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस ने आसनसोल के रेल पार इलाके में जो 350 करोड रुपए का चिटफंड घोटाला सामने आया था उसके मुख्य आरोपी तहसीन अहमद को गिरफ्तार कर लिया उसे राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर चंद्रचूर मंदिर के निकट गिरफ्तार किया गया बताया जा रहा है कि वह रास्ते के किनारे खड़े होकर झारखंड जाने वाली बस का इंतजार कर रहा था उसकी मंशा झारखंड भाग जाने की थी लेकिन आसनसोल उत्तर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली और उसे झारखंड भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया बताया जा रहा है की गिरफ्तारी के समय तहसीन के पास एक बैग मिला तलाशी में उस बैग में ढाई सौ ग्राम सोने के गहने और चांदी के भी कुछ गहने मिले पुलिस तहसीन को अदालत में पेश करेगी और अपनी कस्टडी में लेकर इस पूरे मामले के तह तक पहुंचने के लिए पूछताछ करेगी












