44 नंबर वार्ड में चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी द्वारा किया गया हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन
1 min read
:आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन तथा 44 नंबर वार्ड पार्षद अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में 44 नंबर वार्ड क्षेत्र में लगातार विकास के कार्य किया जा रहे हैं इसी कड़ी में आज 44 नंबर वार्ड इलाके के गौशाला के निकट एक हाई मास्ट लाइट का उद्घाटन किया गया अमरनाथ चटर्जी सहित तमाम गणमान्य लोग यहां पर उपस्थित थे नारियल फोड़ कर लाइट का उद्घाटन किया गया इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि यहां पर काफी अंधेरा रहा करता था इसलिए यहां पर एक हाई मास्ट लाइट की जरूरत थी वह गौशाला कमेटी के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने यहां पर यह लाइट लगाने के लिए जमीन प्रदान की आज यह लाइट यहां पर लग गई जिससे अब यहां पर अंधेरा दूर हो गया उन्होंने कहा कि अब बाजार इलाके के लोगों को इससे सुविधा होगी इस मौके पर यहां विशिष्ट व्यवसायी तथा समाज सेवी विनोद गुप्ता 44 नंबर टीएमसी वार्ड अध्यक्ष मुकेश शर्मा अभिषेक केडिया सुदीप अग्रवाल सीताराम अग्रवाल आदि उपस्थित थे












