छठ को देखते हुए जिला शासक के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने किया दामोदर छठ घाटों का दौरा
1 min read
:छठ पूजा को देखते हुए आज दामोदर नदी के विभिन्न घाटों का पश्चिम वर्धमान जिला शासक एस पोन्नबलम के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रशासनिक टीम ने दौरा किया इस टीम में आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी एडीपीसी की एसीपी इप्शिता दत्ता बोरो चेयरमैन शिवानंद बावरी के अलावा कई प्रशासनिक अधिकारी और राजनीतिक दलों के नेता उपस्थित थे। जिला शासक ने निर्देश दिया की छठ श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए डीवीसी से संपर्क रखा जाए।

इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नाव रेस्क्यू टीम को तैनात रखने की हिदायत दी जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके प्रशासन की तरफ से बताया गया की छठ के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति पैदा ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन तत्पर है












