चिटफंड घोटाले को लेकर कांग्रेस के जिला माइनॉरिटी चेयरमैन फिरोज खान ने किया संवाददाता सम्मेलन
1 min read
:रेल पार के पुर्व टीएमसी नेता शकील अहमद के बेटे तहसीन अहमद के चिट फंड मामले को लेकर पश्चिम वर्धमान जिला कांग्रेस माइनॉरिटी सेल के चेयरमैन फिरोज खान द्वारा आज एक संवाददाता सम्मेलन किया गया। उन्होंने कहा आज टीएमसी शकील अहमद से पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है लेकिन यह मुमकिन नहीं है क्योंकि सभी जानते हैं की तहसीन अहमद सिर्फ एक प्यादा है उसके ऊपर बड़े खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा कि 3000 परिवारों को ठगा गया है। उन्होंने कहा कि आम जनता का पैसा लूट लिया गया है उन्होंने साफ कहा कि इस मामले में उस क्षेत्र के सभी टीएमसी नेता संलिप्त हैं नहीं तो इतनी बड़ी घटना को अंजाम देना असंभव था












