होनहार निशानेबाज अभिनव साव को सौरव गांगुली के हाथों से मिला बेस्ट शूटर ऑफ़ द ईयर अवार्ड
1 min read
:आसनसोल के होनहार निशानेबाज अभिनव साव के उपलब्धियां में उस समय एक और उपलब्धि जुड़ गई जब उन्हें कोलकाता के राजारहाट में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट क्लब द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली द्वारा बेस्ट शूटर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया अभिनव को पिछले 1 साल की उनकी उपलब्धियों के कारण इस सम्मान से सम्मानित किया गया सौरव गांगुली ने अभिनव को उनकी उपलब्धियां के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और आशा जताई कि आने वाले समय में अभिनव इसी तरह से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश का नाम रौशन करते रहेंगे।

वही कार्यक्रम के दौरान भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी ओलंपिक मेडलिस्ट लिएंडर पेस और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप टिर्के को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। कहां जा सकता है कि इतने बड़े मंच पर इतने ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों के बीच अभिनव को यह सम्मान मिलना सिर्फ अभिनव के लिए नहीं पूरे आसनसोल के लिए एक गर्व का क्षण था












