shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

चिट फंड घोटाले के खिलाफ अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में भाजपा का रोड जाम

1 min read

:आसनसोल के रेल पार इलाके में टीएमसी के पश्चिम वर्धमान जिले के अल्पसंख्यक सेल के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट शकील अहमद के बेटे तहसन अहमद के खिलाफ चिट फंड मामले में 350 करोड रुपए लोगों से हड़पने का आरोप लग रहा है बताया जा रहा है कि उसने तकरीबन 3000 परिवार के लोगों से यह पैसा लिया था अच्छा रिटर्न देने का लालच देकर उसने यह पैसा लिया था लेकिन अब किसी को भी पैसा नहीं मिल रहा है इस मुद्दे पर आज आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चित्रा मोड़ के पास रोड जाम कर दिया उन्होंने टायर जला कर इस मुद्दे पर अपना विरोध प्रदर्शन किया विधायक ने बताया कि टीएमसी के माइनॉरिटी सेल के एक पदाधिकारी के बेटे द्वारा एक घोटाला किया गया है घोटाला सामने आने के बाद टीएमसी कह रही है कि उन्होंने शकील अहमद को पार्टी से निकाल दिया है अग्निमित्रा पाल ने कहां की इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि टीएमसी शकील अहमद को पार्टी में रखती है या नहीं असली मुद्दा यह है कि जिन लोगों का पैसा लूटा गया है उनको उनके पैसे वापस मिल रहे हैं या नहीं उन्होंने कहा कि आज क्योंकि गबन करने वाला व्यक्ति टीएमसी से जुड़ा हुआ है उसके खिलाफ पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है लेकिन अगर भाजपा के किसी कार्यकर्ता द्वारा अपराध नहीं भी किया गया होता तो उसे तुरंत पकड़ लिया जाता है उन्होंने कहा कि आज टीएमसी के स्थानीय नेता यह जताने का प्रयास कर रहे हैं कि उन्हें इस घोटाले के बारे में कुछ भी पता नहीं है लेकिन यह सच्चाई नहीं है सबको सब कुछ पता है यहां तक की मंत्री मेयर पुलिस कमिश्नर सहित प्रशासन के सभी को इस बात की खबर थी कि पिछले 5 वर्षों से यह घोटाला चल रहा है लेकिन किसी ने कुछ नहीं कहा अब जबकि मामला सामने आ गया है तो सब अपना पल्ला झाड़ रहे हैं लेकिन भाजपा ऐसा नहीं होने देगी और जब तक सभी लोगों को उनके पैसे वापस नहीं मिल जाते भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page