सीतारामपुर स्टेशन को अमृत भारत परियोजना में रखे जाने पर कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार ने जताई प्रसन्नता
1 min read
:कुल्टी के विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार ने आज सीतारामपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने स्टेशन के अधिकारियों से बात की। उन्होंने स्टेशन के सभी गतिविधियों का निरीक्षण किया। इसके उपरांत पत्रकारों से बात करते हुए डॉक्टर अजय पोद्दार ने कहा कि आज उन्होंने सीतारामपुर रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में 94 स्टेशनों को अमृत भारत परियोजना के तहत रखा गया है जिसमें से कुल्टी भी एक है उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में 294 विधानसभा है जिसमें से 94 स्टेशनों को अमृत भारत परियोजना के तहत लाया गया है उसमें से कुल्टी भी एक है। विधायक के तौर पर यह उनके लिए बहुत गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा के सीतारामपुर स्टेशन में निर्माण हो रहा है और लगातार यह कार्य चलता रहेगा और बहुत जल्द यहां पर बहुत जरूरी और आवश्यक ट्रेनों का ठहराव दिया जाएगा उन्होंने कहा कि फ्रेट कॉरिडोर को लेकर पूरी तरह से ट्रेनों का परिचालन नहीं हो पा रहा है लेकिन टाटा बक्सर ट्रेन का ठहराव सीतारामपुर में जरूर होगा।












