तहसीन अहमद द्वारा ठगे गए लोगों ने बताया उसके द्वारा दिए गए चेक होते थे बाउंस
1 min read
:आसनसोल के रेल पार इलाके में तहसीन अहमद नामक एक व्यक्ति पर तकरीबन 350 करोड रुपए से ज्यादा के गबन का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि उसने लोगों को कुछ स्कीम के बारे में बताया और किसी से 5 लाख तो किसी से 10 लाख तो किसी से 40 लाख रुपए ले लिए कुछ समय तक तो उसने अपनी परियोजना के तहत लोगों को कुछ-कुछ पैसा दिया भी लेकिन बाद में पैसा देना बंद कर दिया इसके बाद जब लोगों ने उनसे पैसा मांगा तो वह बहाना बनाता रहा उसने 20 अक्टूबर तक पैसा लौटाने की आखिरी तारीख दी थी लेकिन जब वह भी बीत गया तब लोगों का धैर्य टूट गया और वह अपने पैसे की मांग करने लगे इस बारे में हमने वहां के कुछ स्थानीय लोगों से बात की एक व्यक्ति ने बताया कि उन्होंने 7 लाख रुपए दिए थे ₹500000 नगद दिए थे और ₹200000 उन्होंने मोबाइल से पेमेंट किया था लेकिन उसने जो चेक दिया कई लोगों के चेक बाउंस हो गए उन्होंने बताया कि वह क्योंकि वह बुजुर्ग आदमी है इसलिए वह बैंक नहीं गए लेकिन जो लोग बैंक गए हैं उनका चेक बाउंस हो गया उन्होंने कहा कि तहसीन पिता टीएमसी माइनॉरिटी सेल के वाइस प्रेसिडेंट थे अभी हाल ही में उनको इस घटना के प्रकाश में आने के बाद पद से हटाया गया है उनको देखकर ही लोग उत्साहित हुए और उन्होंने पैसे दिए उन्होंने कहा कि तहसीन अहमद का पूरा खानदान यहीं पर बरसों से रहता आया है तहसीन भी कहा करता था कि वह यही रहता है ऐसे में वह कहां जाएगा इस विश्वास पर लोगों ने उसे पैसा दिया लेकिन आज वह फरार हो गया।

दूसरी तरफ जब हमने इस बारे में आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक से बात की तो उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास इस बात की जानकारी नहीं है की तहसीन जो व्यापार करता था उसका ट्रेड लाइसेंस कॉरपोरेशन से दिया गया था या नहीं फिलहाल नगर निगम में छुट्टी चल रही है छुट्टी के बाद अगर यह देखा गया कि उसने गैर कानूनी काम किया है तो जो भी उचित कार्रवाई होगी की जाएगी उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा चाहे वह किसी भी पार्टी से जुड़ा हुआ क्यों ना हो।

हालांकि जब हमने इस बारे में आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल से बात की तो उन्होंने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है ममता बनर्जी के शासनकाल में इससे पहले भी बंगाल में कई चिटफंड मामले सामने आए हैं जिनमें आम लोगों का पैसा ही डूबा है और अभी तक किसी को उनका पैसा वापस नहीं मिला है उन्होंने कहा कि टीएमसी अपने आप को मुसलमान की रहनुमा बताती है लेकिन आसनसोल में जो घोटाला हुआ है उसमें सबसे ज्यादा प्रभावित मुसलमान परिवार हुए हैं तकरीबन 3000 परिवारों को चूना लगाया गया है जब भी इस तरह की कोई बात सामने आती है टीएमसी आरोपी के बारे में कहती है कि उसे पार्टी से निकाल दिया गया है लेकिन पार्टी से निकलना ही पर्याप्त नहीं है जिन गरीब लोगों का पैसा लिया गया है उनको उनका पैसा वापस लौटाना होगा












