विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से निकली जागरूकता रैली
1 min read
:वर्ल्ड पोलियो डे के अवसर पर आज रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर की तरफ से आसनसोल के रविंद्र भवन से एक जागरूकता रैली निकाली गई यहां रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रेटर के अध्यक्ष सचिन राय नार्थ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनदीप सिंह लाली के अलावा इस क्षेत्र के विभिन्न रोटरी क्लब के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे यह जागरूकता रैली रविंद्र भवन से शुरू होकर आसनसोल क्लब तक गई इस मौके पर सचिन राय ने बताया कि आज विश्व पोलियो दिवस है इस मौके पर रोटरी क्लब की तरफ से इस जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है उन्होंने कहा कि भारत पूरी तरह से पोलियो से मुक्त हो चुका है लेकिन अभी भी पाकिस्तान-अफगानिस्तान जैसे देश हैं वह पोलियो से ग्रसित है वहां पर भी पोलियो को संपूर्ण रूप से समाप्त करने के लिए रोटरी इंटरनेशनल कम कर रहा है क्योंकि पोलियो एक बहुत संक्रामक बीमारी है इसलिए जब तक इसको इस धरती से पूरी तरह से समाप्त नहीं कर लिया जाता रोटरी क्लब की मुहिम जारी रहेगी उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने 5 साल तक के बच्चे को एंटी पोलियो खुराक पिलाएं इससे बच्चा स्वस्थ रहेगा और इसमें कोई खतरा नहीं है।

वहीं हमने इस रैली में मौजूद रोटरी क्लब आफ आसनसोल ग्रीन सिटी के अध्यक्ष रोहित कयाल रोटरी क्लब आफ आसनसोल रॉयल बंगाल के अध्यक्ष कौस्तुभ बनर्जी आसनसोल नॉर्थ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मनदीप सिंह लाली सहित अन्य विशिष्ट लोगों ने भी आज के दिन के महत्व पर प्रकाश डाला सभी ने कहा कि विश्व पोलियो दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि हम उन लोगों को भी जागरूक कर सकें जो अभी तक पोलियो उन्मूलन को लेकर गंभीर नहीं है उन्होंने कहा कि भले ही भारत पोलियो मुक्त हो चुका है वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन में भारत को पोलियो मुक्त घोषित कर दिया है लेकिन पाकिस्तान अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देश अभी भी पोलियो से ग्रसित हैं पोलियो एक संक्रामक बीमारी है इसलिए अगर इस धरती से पोलियो को पूरी तरह से समाप्त करना है तो सभी को इस दिशा में काम करना होगा और आज के इस जागरूकता रैली का यही उद्देश्य है कि लोगों को पोलियो उन्मूलन को लेकर जागरूक किया जा सके












