shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

रेल पार में करोड़ों के घोटाले के मामले पर चढ़ा राजनीतिक रंग

1 min read

:आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल द्वारा आज आसनसोल के ईवलिन लॉज में उनके कार्यालय में भैया दूज का त्यौहार मनाया गया अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उन्होंने टीका लगाया और भैया दूज का त्यौहार मनाया। इस मौके पर यहां भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य भाजपा ट्रेड सेल के प्रदेश को कोऑर्डिनेटर सुब्रतो घांटी के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। अग्निमित्रा पाल ने इस मौके पर कल रेल पार इलाके में लगभग 400 करोड रुपए से ज्यादा के गबन के मामले पर बोलते हुए एक बार फिर ममता बनर्जी मंत्रिमंडल को कटघरे में खड़ा किया उन्होंने कहा कि इस बात का जवाब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को देना होगा कि आखिर बार-बार इस तरह से आम जनता को ठगा क्यों जा रहा है अगर नारदा शारदा रोज वैली आदि मामलों में कड़ाई से काम लिया जाता तो किसी की हिम्मत नहीं होती की जनता के पैसों का गबन कर सकें। उन्होंने एक बार फिर प्रशासन पर आरोप लगाया कि टीएमसी के नेता कुछ भी करें उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती। दूसरी तरफ ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष अनिमेष दास और पश्चिम बर्दवान जिला माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष सैयद महफूज उल हसन मोनु ने आसनसोल के प्रेस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन किया और कहा कि रेल पार में जो भी मामला हुआ है वह पूरी तरह से एक गबन का मामला है और इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति के खिलाफ यह आरोप लग रहा है वह भले ही टीएमसी के मास्टर शकील के बेटे हैं लेकिन मास्टर शकील वर्तमान में पार्टी के किसी पद पर नहीं है और इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही उन्हें भी पार्टी से हटा दिया गया है उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से एक आपराधिक मामला है जिसके बारे में जानकारी मिलते ही मंत्री और उस क्षेत्र के विधायक मलय घटक ने पीड़ितों से कानून का सहारा लेने की सलाह दी थी और कहां था कि वह कोशिश करेंगे की पीड़ितों को उनका पैसा वापस मिले। आपको बता दें कि रेल पार में तहसीन अहमद नामक एक व्यक्ति पर लोगों से तकरीबन 450 करोड रुपए गबन करने का आरोप लगा था 20 अक्टूबर तक पैसे वापस देने की बात थी लेकिन उसने एक वीडियो संदेश जारी किया जिसमें उसने 20 अक्टूबर तक पैसे लौटाने में असमर्थता जाहिर की इसके बाद कल लोगों ने उसके घर के सामने काफी हंगामा किया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page