आसनसोल नॉर्थ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स और एडीपीसी के ट्रैफिक अधिकारियों ने किया तपसी छठ घाट का निरीक्षण
1 min read
:कुछ दिनों बाद पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी आस्था का महापर्व छठ मनाया जाएगा इसे देखते हुए आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के सभी छठ घाटों की साफ सफाई की जा रही है आज आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के तापसी छठ घाट का निरीक्षण किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के बोरो चेयरमैन उत्पल सिन्हा आसनसोल नॉर्थ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मनदीप सिंह लाली सेक्रेटरी मनोज कुमार भास्कर आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी ट्रैफिक विश्वजीत साहा ट्रैफिक इंस्पेक्टर राणा अंबिका दत्त आसनसोल नॉर्थ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी मोहम्मद अशरफुल के अलावा इस क्षेत्र के और भी कई लोग उपस्थित थे यहां पर जेसीबी के सहारे छठ घाट की सफाई की जा रही थी इस बारे में जब हमने उत्पल सिन्हा से बात की तो उन्होंने कहा कि यह छठ घाट सबसे बड़ा छठ घाट है यहां पर लाखों की तादाद में श्रद्धालु छठ का पर्व मनाने आते हैं इसलिए आसनसोल नगर निगम की तरफ से यहां पर विशेष व्यवस्था की जा रही है उन्होंने कहा कि फिलहाल अस्थाई ब्रिज बनाया गया है ताकि घाट के दोनों तरफ श्रद्धालु इस पर्व को मना सके लेकिन नगर निगम की परियोजना है कि इसे स्थाई बनाया जाएगा और स्थाई सढ़ीओ का भी निर्माण किया जाएगा। वही नॉर्थ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष मनदीप सिंह लाली ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी नॉर्थ चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा इस क्षेत्र में छठ के आयोजन में पूरा सहयोग किया जा रहा है आज वह घाट का निरीक्षण करने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि नॉर्थ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स की तरफ से यहां पर कैंप लगाया जाएगा आने वाले श्रद्धालुओं और अन्य लोगों को सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी एक डॉक्टर रखा जाएगा एंबुलेंस रखा जाएगा ताकि किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके उन्होंने कहा कि घाट तक आने के रास्ते को भी ठीक किया जा रहा है ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो वही चेंबर के सेक्रेटरी मनोज कुमार भास्कर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 25 कैंप बनाए जा रहे हैं जहां से श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी वही डॉक्टर का इंतजाम रहेगा ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि यह घाट आसनसोल का सबसे बड़ा घाट है यहां पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से मंत्रोच्चारण भी होता रहेगा। वही अगर कोई बच्चा खो जाता है या किसी का कोई सामान खो जाता है तो उसके लिए भी स्वेच्छा सेवक रहेंगे और उसकी भी घोषणा पब्लिक एड्रेस सिस्टम से की जाएगी












