मंत्री मलय घटक और डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने भी मनाया भैया दूज का त्यौहार
1 min read
:भैया दूज का त्यौहार भाई बहन के प्यार का त्यौहार होता है इस दिन बहनेंं अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। आज मंत्री मलय घटक तथा आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक की चार बहनों ने भी दोनों भाइयों को तिलक लगाया एक बेहद पारिवारिक अनुष्ठान के जरिए भैया दूज का यह कार्यक्रम मनाया गया यहां मलय घटक और अभिजीत घटक की चार बहने ब्रतती बनर्जी प्रणति बनर्जी स्वाति मुखर्जी और मुनमुन चक्रवर्ती उपस्थित थीं जिन्होंने दोनों भाइयों को तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि आज भैया दूज का त्यौहार है वह और उनके भाई साल भर राजनीति और अपने कार्यों की वजह से व्यस्त रहते हैं लेकिन आज के दिन वह समय निकालकर जरूर आते हैं उनकी बहनें भी कहीं पर भी रहे वह जरूर आती हैं और भैया दूज पर उन्हें तिलक लगाती हैं। वही मलय घटक और अभिजीत घटक की बहन प्रणति बनर्जी ने कहा कि उनके दोनों भाई लोगों की सेवा कर रहे हैं जिस पर उन्हें नाज है और उनके चारों बहनें यही चाहती है कि उनके दोनों भाई इसी तरह से लोगों की सेवा करते रहें












