होली के अवसर पर 14 नंबर वार्ड टीएमसी वार्ड कमिटी की तरफ़ से हुआ कार्यक्रम का आयोजन:
1 min read
होली के अवसर पर आज पुरे शिल्पांचल में कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। इसी क्रम में
14 नंबर वार्ड तृणमूल कांग्रेस कमेटी द्वारा आज वार्ड पार्षद उत्पल सिन्हा के नेतृत्व में एक नगर कीर्तन का आयोजन किया गया जो कि पड़ीरा गांव से शुरू होकर कल्ला नीचु पाड़ा मैं आकर समाप्त हुआ । लोगों ने एक दूसरे को रंग और अबीर लगाए और वसंत के गीत गाए। यहां 14 नंबर वार्ड पार्षद उत्पल सिन्हा के अलावा रविंद्र प्रसाद राजेश प्रसाद मुकेश कुमार जीनी मंडल आदि उपस्थित थे। उत्पल सिन्हा ने होली के त्यौहार पर सबको बधाई दी। उन्होंने सभी के लिए स्वस्थ और सुरक्षित होली की प्रार्थना की ।












