साउथ पीपी ट्रेफिक गार्ड ओसी मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में होली के अवसर पर बांटी गई मिठाइयां:
1 min read

भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है यहां हर महीने कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है लेकिन उन त्योहारों को मनाते समय हम क्या कभी उन पुलिसकर्मियों के बारे में सोचते हैं उन ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के बारे में सोचते हैं जो अपने घर परिवार से दूर रहकर हमारे लिए इन त्यौहारों को अच्छी तरह से मनाने का इंतजाम करते हैं शायद नहीं सोचते आसनसोल टाइम्स ने आज होली के पवित्र अवसर पर आसनसोल की सड़कों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है उन लोगों के पास जाकर वह किस तरह से आज के दिन को मना रहे हैं यह जानने की कोशिश की हमने कुछ समय आसनसोल साउथ पीपी ट्रेफिक गार्ड उसे मनोज कुमार ठाकुर और उनकी टीम के साथ बिताया होली के पवित्र अवसर पर आज मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में ट्रैफिक कर्मियों और सीपीवीएफ कर्मियों ने राह चलते लोगों को मिठाईयां बांटी और उनको स्वस्थ और सुरक्षित होली मनाने की शुभकामना दी दरअसल कभी-कभी हम भूल जाते हैं कि पुलिस में काम करने वाले यह लोग भी हमारी आपकी तरह ही इंसान होते हैं इनके भी घर परिवार हैं लेकिन अपनी कर्तव्य परायणता के चलते इनको हर त्यौहार में अपने परिवार से दूर रहना पड़ता है आज होली के पवित्र अवसर पर भी मनोज कुमार ठाकुर और उनकी टीम ने इसी कर्तव्य परायणता की नजीर पेश की












