अग्निमित्र पाल होंगी आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी:
1 min read
आखिरकार लंबे समय से चल रहे रहस्य से आज पर्दा हट गया आज भाजपा की तरफ से यह घोषणा कर दी गई कि आगामी लोकसभा उपचुनाव में आसनसोल सीट से अग्निमित्र पाल भाजपा की उम्मीदवार होंगी वह टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा और माकपा के पार्थ मुखर्जी को टक्कर देंगी पिछले कुछ समय से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में कौन भाजपा का प्रत्याशी होगा इसको लेकर रहस्य बना हुआ था जब टीएमसी की तरफ से शत्रुघ्न सिन्हा के नाम की घोषणा की गई थी उसके बाद समझा जा रहा था कि भाजपा भी किसी हैवीवेट नेता को आसनसोल से चुनावी मैदान में उतारेगी आखिरकार शुक्रवार को इस रहस्य से पर्दा हट गया और आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में भाजपा ने अग्निमित्र पाल को टिकट दिया आपको बता दें कि अग्निमित्र पाल आसनसोल दक्षिण से भाजपा की विधायक भी है












