मुर्गा सोल गुरुद्वारे में अखंड पाठ का आयोजन
1 min read
:आज आसनसोल के मुर्गा सोल गुरुद्वारे में अखंड पाठ का आयोजन किया गया आसनसोल के विशिष्ट नागरिक गुरमीत सिंह के सौजन्य से पाठ का आयोजन किया गया था यहां पर सिख समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे कार्यक्रम के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा ने बताया

कि 5 नवंबर को गुरु नानक देव जी का गुरु पर्व मनाया जाएगा उससे पहले सिख समाज के लोग गुरुद्वारे में अखंड पाठ का आयोजन करते हैं गुरमीत सिंह की तरफ से इस अखंड पाठ का आयोजन किया गया था आज इसकी समाप्ति हुई

इसके तुरंत बाद सिख समाज के किसी और सदस्य द्वारा पाठ रखा जाएगा। अंतिम पाठ कमेटी की तरफ से रखा जाता है। इस तरह से 5 नवंबर यानि गुरु पर्व तक यह क्रम चलता रहेगा उन्होंने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में स्थानीय सिख संगत उपस्थित थी जिन्होंने अखंड पाठ के आयोजन में हिस्सा लिया।












