केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के मुसलमानो को लेकर दिए बयान का कांग्रेस ने किया विरोध
1 min read
:बिहार में इन दिनों चुनाव प्रचार चल रहा है और बिहार से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने एक बयान दिया है जिसे लेकर मुस्लिम समाज में काफी नाराजगी है उन्होंने मुस्लिम समाज के संदर्भ में एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है इसके खिलाफ आज आसनसोल जिला कांग्रेस की तरफ से आसनसोल के गिरजा मोड़ पार्टी कार्यालय में एक संघवादाता सम्मेलन किया गया यहां पर आसनसोल साउथ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष शाह आलम जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष फिरोज खान के अलावा आसनसोल और जिले के अन्य कांग्रेस नेता उपस्थित थे इस मौके पर फिरोज खान ने बताया कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा मुसलमान समाज को लेकर एक बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी जिसका कांग्रेस पूरी तरह से विरोध कर रही है इसी के खिलाफ आज यह संवाददाता सम्मेलन किया गया है उन्होंने कहा कि क्योंकि अभी पूजा का समय चल रहा है इसलिए कांग्रेस द्वारा यह फैसला लिया गया है कि जैसे ही त्योहारों का मौसम खत्म होगा तुरंत कांग्रेस द्वारा गिरिराज सिंह के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई जाएगी उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की मानसिकता को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी जहां अल्पसंख्यकों को अपमानित किया जाए। इसके साथ ही फिरोज खान ने यह जानकारी भी दी कि आज नियामतपुर और रानीगंज से कुछ लोगों ने कांग्रेस माइनॉरिटी सेल के बैनर तले पार्टी का दामन थाम लिया। वहीं एक और कांग्रेस नेता तथा पश्चिम वर्धमान जिला कांग्रेस माइनॉरिटी सेल के वाइस प्रेसिडेंट सरफराज अहमद ने कहा की गिरिराज सिंह ने मुसलमानों को लेकर जो बयान दिया है उसकी जितनी निंदा की जाए कम है उन्होंने कहा कि मुसलमान आज देश के अंदर रहकर और सीमाओं पर मुस्तैद रहकर देश की सेवा कर रहा है कर्नल सोफिया कुरैशी जैसे वीरांगनाएं देश की सेवा कर रही है इसके बावजूद अगर गिरिराज सिंह इस तरह की बयान बाजी करते हैं तो यह शर्मनाक है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि उनको भी इस बात का संज्ञान लेना चाहिए और देखना चाहिए कि उनके मंत्रिमंडल के सदस्य मुसलमान के बारे में किस तरह की बयान बाजी कर रहे हैं सरफराज अहमद ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 80 करोड़ जनता को मुफ्त का राशन दिया जा रहा है यह प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार को सोचने की आवश्यकता है कि आखिर आजादी के तकरीबन 80 साल बाद भी 80 करोड़ जनता को निशुल्क राशन देने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है इसका मतलब केंद्र सरकार द्वारा रोजगार उपलब्ध कराने में सफलता नहीं मिली है यही वजह है कि उनको मुफ्त राशन देना पड़ रहा है और यह राशन केंद्र सरकार भारत के लोगों के टैक्स के पैसे से दे रही है ना कि भाजपा का कोई नेता अपने घर से लेकर दे रहा है इसलिए मुसलमान पर इस तरह के टिप्पणी करने का किसी को अधिकार नहीं है उन्होंने कहा कि मुसलमान इस देश में दूसरा सबसे बड़ा टैक्स भरने वाला समुदाय है इसलिए गिरिराज सिंह को सोच समझ कर बयान देना चाहिए उन्होंने गिरिराज सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की












