विशिष्ट व्यवसायी और समाज सेवी कन्हैयालाल शर्मा का निधन
1 min read
:विशिष्ट व्यवसायी तथा समाजसेवी कन्हैयालाल जी शर्मा का कल यानी सोमवार को निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार को आर्य कन्या स्कूल रोड मुर्गासोल स्थित निवास स्थान से बर्नपुर दामोदर घाट के लिए निकली। आपको बता दें कि कन्हैयालाल जी शर्मा व्यवसायी के साथ सामाजिक और धार्मिक प्रवृति के धनी थे। वह विभिन्न मंदिर कमेटी से जुड़े थे। आसनसोल महाबीर स्थान मंदिर के लाइफ टाइम सदस्य थे। इतना ही नहीं सामाजिक कार्यों में भी उनकी अग्रिण भूमिका रहती थी। उनके निधन से पुत्र शंकर कुमार शर्मा, पौत्र उज्ज्वल शर्मा, हर्षवर्द्धन शर्मा गभीर रुप से शोकाकुल हुए। उनके निधन पर जगदीश केडिया, नथमल शर्मा, अरुण शर्मा, पवन गुटगुटिया, मुन्ना शर्मा, कैलाश गाड़ीवान, सियाराम अग्रवाल, गोविंद शर्मा, नरेश अग्रवाल, विजय शर्मा, सुरेन जालान, अनिल जालान, कृष्णा प्रसाद, शंभू नाथ झा, सुनील मुकीम, मुकेश तोडी, आनंद पारीक, अभिषेक केडिया सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।












