shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा नौ विधानसभा क्षेत्रों के छठ व्रतियों को छठ सामग्री वितरण की प्रस्तुति का कार्य अंतिम चरण में, कल से होगा वितरण शुरू

1 min read

:आसनसोल के प्रख्यात समाजसेवी कृष्णा प्रसाद के तत्वावधान में तथा ली क्लब के सौजन्य से कल्ला इलाके के प्रभु छठ घाट पर पिछले 47 वर्षों से लगातार आस्था का महापर्व छठ मनाया जा रहा है इस बार छठ का यह 48वां साल है। हर बार की तरह इस बार भी समाजसेवी कृष्णा प्रसाद द्वारा पूरी भव्यता के साथ छठ मनाने की तैयारी की जा रही है उन्होंने हाल ही में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान घोषणा की थी कि इस जिले के 9 विधानसभा क्षेत्र में जितने भी छठव्रती हैं जो की आर्थिक अभाव की वजह से छठ नहीं मना पाते उनको छठ की सामग्री वह उपलब्ध कराएंगे अपनी इस घोषणा को अमली जामा पहनाने के लिए कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में काम भी शुरू हो चुका है आज कल्ला इलाके में उनके आवास के निकट मैदान में नौ विधानसभा क्षेत्रों में छठ सामग्री भेजने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है इस बारे में जब आसनसोल टाइम्स ने कृष्णा प्रसाद से बात की तो उन्होंने कहा कि कल से 9 विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूम कर छठ सामग्री का वितरण किया जाएगा नौ विधानसभा क्षेत्र में तकरीबन 85 केंद्र बनाए गए हैं जहां से छठ सामग्रियों का वितरण किया जाएगा यह अभियान कल से शुरू होगा और अगले 4 दिनों तक चलेगा उन्होंने कहा कि छठ मनाने के लिए जिन 31 सामग्रियों की आवश्यकता होती है उन सभी सामग्रियों को छठव्रतियों को प्रदान किया जाएगा। हर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर उनकी टीम के सदस्यों ने जरूरतमंदों की सूची तैयार की है जिनको यह सामग्री प्रदान की जाएगी कल से यह अभियान शुरू होगा कृष्णा प्रसाद ने कहा के वह हमेशा अपने जीवन में समाज के लिए समाज के वंचित वर्ग के लिए कुछ करते रहना चाहते हैं हालांकि उन्होंने कहा कि वह कुछ भी नहीं कर रहे हैं सब ईश्वर उनसे करवा रहे हैं वह सिर्फ एक माध्यम है क्योंकि उन पर ईश्वर की अनुकंपा और उनके गुरुजनों का आशीर्वाद है वह चाहते हैं कि वह इसी तरह से पूरी जिंदगी जरूरतमंदों की सेवा करते रहें। उन्होंने कहा कि हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं को छठ की सामग्री वितरित की जाएगी। वहीं कृष्णा प्रसाद ने सभी को दीपावली काली पूजा भैया दूज छठ जगद्धात्री पूजा की शुभकामना तो दी लेकिन साथ ही उन्होंने दुर्गापुर में मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ हुई घटना का भी जिक्र किया और कहा कि जिस तरह से अन्य प्रदेश की एक बेटी के साथ बंगाल में यह घटना घटी उसकी जितनी निंदा की जाए कम है उन्होंने कहा कि इससे पूरे देश में बंगाल शर्मसार हुआ कृष्णा प्रसाद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सहित इस जिले से ममता मंत्रिमंडल में दोनों मंत्रियों मलय घटक तथा प्रदीप मजूमदार और प्रशासन के सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि जिस किसी ने भी इस जघन्य कार्य को किया है उनको जल्द से जल्द चिंतित करके फांसी की सजा दी जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page