मंत्री मलय घटक ने किया ओल्ड स्टेशन काली पूजा पंडाल का उद्घाटन
1 min read
:आसनसोल के ओल्ड स्टेशन इलाके में ओल्ड स्टेशन कल्चरल क्लब की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी काली पूजा का आयोजन किया गया है कल पंडाल का उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक पश्चिम बर्धमान जिले के जिला शासक एस पोन्नबलम ओल्ड स्टेशन कल्चरल क्लब से जुड़े शहर के प्रख्यात व्यवसायी और समाजसेवी सचिन राय तथा ओल्ड स्टेशन कल्चरल क्लब के तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे यहां सभी विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर पंडाल का उद्घाटन किया गया इसके उपरांत कमेटी की तरफ से सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया। वही पूजा के आयोजन के साथ-साथ ओल्ड स्टेशन कल्चरल क्लब द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए उत्तर बंगाल के आपदा पीड़ितों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹10000 का अनुदान भी दिया गया अनुदान का चेक मलय घटक तथा जिला शासक एस पोन्नबलम के हाथों सौंपा गया।

इस मौके पर सचिन राय ने कहा कि ओल्ड स्टेशन कल्चरल क्लब की तरफ से पिछले कई वर्षों से लगातार काली पूजा का आयोजन किया जा रहा है इस साल भी पूजा का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि कमेटी द्वारा बंगाल की संस्कृति और तहजीब को ध्यान में रखते हुए पूजा का आयोजन किया जाता है उन्होंने मंत्री मलय घटक को धन्यवाद दिया जिन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर यहां आकर पंडाल का उद्घाटन किया

सचिन राय ने कहा कि मंत्री मलय घटक के सौजन्य से इस क्षेत्र का चौतरफा विकास हुआ है चाहे वह काजी नजरूल विश्वविद्यालय का निर्माण हो या ईएसआई हॉस्पिटल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तब्दील करने की परियोजना हो उन्होंने मां काली से प्रार्थना की की इसी तरह से आसनसोल और आसनसोल के लोगों का विकास होता रहे और सबके लिए दिवाली और काली पूजा अच्छे से बीते












