विधायक अग्निमित्रा पाल ने बर्नपुर में दीपावली पर वितरित किए दीए
1 min read
:आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल द्वारा आज बर्नपुर के सुभाष पल्ली सहित विभिन्न इलाकों में दीपावली को देखते हुए मिट्टी के दीए और तेल वितरित किया गया उन्होंने सुभाष पल्ली और आसपास के क्षेत्र में राह चलते लोगों व्यापारियों और आम नागरिकों को दीया वितरित किया। विधायक ने कहा कि दीपावली रौशनी का त्यौहार है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चाहते हैं कि हर एक की जिंदगी में सुख समृद्धि विकास की रौशनी हो उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए आज उन्होंने यहां पर लोगों को दीया वितरित किया उन्होंने कहा कि कल से ही लगातार यह कार्यक्रम चल रहा है आज सुभाष पल्ली और आसपास के इलाकों में यह किया गया












