वरिष्ठ टीएमसी नेता दासु ने भाजपा पर लगाया ममता बनर्जी को लेकर जनता को भ्रमित करने का आरोप
1 min read
:तृणमूल कांग्रेस के राज्य संपादक वी शिवदासन दासु ने कल अपने फेसबुक पेज पर लाइव आते हुए यह आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी का साइबर विभाग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बेवजह बदनाम करने की कोशिश कर रहा है उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो दिखाया हालांकि इस वीडियो की सत्यता की जांच आसनसोल टाईम्स ने नहीं की है वीडियो दिखाते हुए दासु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस वीडियो को बनवाया गया है जिसमें एक आलीशान घर दिखाई जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि यह घर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का है दासु ने कहा की राज्य की मुख्यमंत्री आज भी उसी घर में रहती है जिस घर में उनका जन्म हुआ था इस देश के जितने भी मुख्यमंत्री हैं वह जहां पर रहते हैं उनके मुकाबले अगर कोई ममता बनर्जी का घर देखेगा तो समझ जाएगा की ममता बनर्जी कितनी सादगी भरी जिंदगी जीती हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा ममता बनर्जी को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है उसकी वजह यह है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में चौतरफा विकास हो रहा है और भाजपा के पास ममता बनर्जी को लेकर बोलने के लिए कुछ भी नहीं है इसलिए भारतीय जनता पार्टी इस तरह की झूठी अफवाहें फैला रही है उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भारतीय जनता पार्टी के इस तरह के भ्रांति मूलक वीडियो से भ्रमित ना हो और सच्चाई को जानने का प्रयास करें उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनने से पहले जो जिंदगी जीती थी आज भी वैसे ही सादगी भरी जिंदगी जीतीं हैं क्योंकि उनको सिर्फ और सिर्फ लोगों के लिए काम करना है जो वह कर रही है दासु ने कहा कि जैसे-जैसे 2026 का चुनाव नजदीक आता जाएगा भाजपा की यह कोशिश और तेज होगी जिससे कि प्रदेश की जनता को भ्रमित किया जा सके उन्होंने जनता से अपील की कि वह भाजपा के इस साजिश से सावधान रहे












